Monday, 16 November 2026 nishpakshdarpan.com
Monday
16 November 2026
ताज़ा खबर
जय शाह दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चुनाव, अब 2028 ओलंपिक और विश्व क्रिकेट के विस्तार पर नजरचिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, मार्च 2028 तक पूरा होने की संभावना: विजय प्रकाश पटेलघर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडीरायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षणरायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेताडीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षारायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्रजय शाह दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चुनाव, अब 2028 ओलंपिक और विश्व क्रिकेट के विस्तार पर नजरचिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, मार्च 2028 तक पूरा होने की संभावना: विजय प्रकाश पटेलघर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडीरायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षणरायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेताडीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षारायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्र
क्राइम

घर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?

दिनांक: Monday, 16 November 2026 | समय: 05:40 PM | लेखक: | श्रेणी: क्राइम
घर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?

रायबरेली। जिले में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब लोगों के घरों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनती जा रही है। वहीं, पीड़ितों को अपनी शिकायत लेकर पुलिस के दरवाजे तक पहुंचना पड़ रहा है।

थाना खीरों क्षेत्र के अखऊपुर से सामने आए एक मामले में पीड़िता केकती पत्नी स्वर्गीय बिंदर ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर घर में चोरी होने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घर में रखे धान और गेहूं की बोरियों के अलावा जमीन में छिपाकर रखे गए जेवरात और करीब 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और जमीन खोदकर वहां छिपाए गए कीमती सामान तक को निकाल ले गए।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में घटना से जुड़ी परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सबसे बड़ा सवाल पुलिस की जिम्मेदारी पर

आखिर आम नागरिक अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है तो सुरक्षा का भरोसा किसके सहारे रहेगा? क्या पुलिस का काम केवल शिकायत प्राप्त कर लेना है या पीड़ित को न्याय दिलाना भी उसकी जिम्मेदारी है?

चोरी की वारदातों में समय पर जांच, घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य जुटाना और आरोपियों तक पहुंचना बेहद जरूरी है। यदि ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होती तो अपराधियों के हौसले बढ़ना स्वाभाविक है।

अब सवाल खीरों पुलिस से है कि क्या इस शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच की जाएगी? क्या चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास होंगे? और क्या पीड़िता को न्याय मिल सकेगा?

पुलिस प्रशासन को यह समझना होगा कि आम जनता की शिकायत कोई कागजी औपचारिकता नहीं, बल्कि न्याय की उम्मीद होती है। वर्दी की असली जिम्मेदारी केवल कानून का डर दिखाना नहीं, बल्कि पीड़ित को सुरक्षा और न्याय का भरोसा देना भी है।

अब देखना यह है कि कि खीरों पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है या फिर यह शिकायत भी थाने की फाइलों में दबकर रह जाएगी।

संबंधित ख़बरें

क्राइम

महराजगंज: पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की मौत, बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

16 November 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। थाना क्षेत्र के बैसार गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग की मौत…

क्राइम

लखनऊ के बिजनौर में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, मारपीट और धमकी देने का भी आरोप

15 November 2026

युवती की शिकायत पर 13 नवंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों…

क्राइम

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के फ्लैट में पुलिस ने किया सीन रीक्रिएशन, डमी गिराकर जांची घटना

14 November 2026

तीन अलग-अलग परिस्थितियों में किया गया परीक्षण, तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 26 नवंबर तक बढ़ी लखनऊ। राजधानी लखनऊ के…