Thursday, 19 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
19 November 2026
ताज़ा खबर
रायबरेली: खीरों चौराहे पर दुकान में घुसी अनियंत्रित धान लदी डीसीएम, तीन बाइक क्षतिग्रस्तसर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षारायबरेली: खीरों चौराहे पर दुकान में घुसी अनियंत्रित धान लदी डीसीएम, तीन बाइक क्षतिग्रस्तसर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: खीरों चौराहे पर दुकान में घुसी अनियंत्रित धान लदी डीसीएम, तीन बाइक क्षतिग्रस्त

दिनांक: Thursday, 19 November 2026 | समय: 04:05 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

जोरदार टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, चौराहे पर मची अफरा-तफरी

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के खीरों चौराहा स्थित सेमरी रोड पर बुधवार शाम एक अनियंत्रित डीसीएम सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। हादसे में हंटर, अपाचे और रॉयल एनफील्ड समेत कुल तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी टूटकर गिर गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

जानकारी के अनुसार, धान से लदी डीसीएम सेमरी चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान खीरों के मुख्य चौराहे पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के पास खड़ी तीनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बिजली का खंभा भी टूटकर गिर पड़ा।

भीड़भाड़ वाले चौराहे पर अचानक हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जबकि वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

इस संबंध में एसएचओ देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्या

18 November 2026

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से जारी है रामरथ यात्रा 21 से 25 दिसंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में…

उत्तर प्रदेश

संजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचार

18 November 2026

बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर जनसंवाद के दौरान नागरिकों को पत्रिका देकर किया सम्मानित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और…

उत्तर प्रदेश

महाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

18 November 2026

खेत से सब्जी लेकर मोहनपुर बाजार जा रहे थे 25 वर्षीय आशीष बाबा चौराहे पर पीछे से पिकअप ने मारी…