Monday, 23 November 2026 nishpakshdarpan.com
Monday
23 November 2026
ताज़ा खबर
महराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद को लगाई आग, 55 प्रतिशत झुलसीमहराजगंज: पोखरे में डूबे ओमप्रकाश का 60 घंटे बाद मिला शव, तीन दिन से चल रही थी तलाशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलिअखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब देंसरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिलफरसा लेकर धमकी देने का आरोप! रिटायर्ड CRPF इंस्पेक्टर ने मांगी सुरक्षा, खीरों थानाध्यक्ष ने कही कार्रवाई की बातसीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करना ही सफल प्रबंधन: डॉ. राजेश्वर सिंहलखनऊ के सहकारिता भवन में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक, मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने की सहभागितामहराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद को लगाई आग, 55 प्रतिशत झुलसीमहराजगंज: पोखरे में डूबे ओमप्रकाश का 60 घंटे बाद मिला शव, तीन दिन से चल रही थी तलाशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलिअखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब देंसरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिलफरसा लेकर धमकी देने का आरोप! रिटायर्ड CRPF इंस्पेक्टर ने मांगी सुरक्षा, खीरों थानाध्यक्ष ने कही कार्रवाई की बातसीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करना ही सफल प्रबंधन: डॉ. राजेश्वर सिंहलखनऊ के सहकारिता भवन में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक, मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने की सहभागिता
लखनऊ

लखनऊ के सहकारिता भवन में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक, मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने की सहभागिता

दिनांक: Saturday, 21 November 2026 | समय: 02:52 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

सहकारिता व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने पर हुआ मंथन, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान सहित पदाधिकारियों ने रखे विचार

शकील अहमद

लखनऊ। प्रदेश में सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित सहकारिता भवन में सरकार एवं संगठन की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर की उपस्थिति में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान सहकारिता व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यों की समीक्षा करने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं और संगठन के प्रयासों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना रहा।

बैठक से संबंधित पदाधिकारी सूची में संयोजक के रूप में आलोक सिंह का नाम शामिल रहा। वहीं, सह-संयोजक के रूप में मनीष साहनी, आनंद किशोर द्विवेदी, महथ्य सिंह, नवलेश कुमार सिंह एवं अनिल शर्मा शामिल रहे। सदस्य के रूप में डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, रामचन्द्र मिश्रा, बृजकिशोर गुप्ता, हरिओम मिश्रा एवं संजय सिंह के नाम दर्ज हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सदस्य संजय सिंह चौहान की सहभागिता भी रही। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने और सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने के महत्व को रेखांकित किया।

बैठक को प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने और सरकार तथा संगठन के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उपस्थित पदाधिकारियों ने सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलि

22 November 2026

हरिद्वार में स्वर्गीय सावित्री देवी को अर्पित किए श्रद्धासुमन मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं शकील अहमद…

लखनऊ

अखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब दें

22 November 2026

PDA का नारा देने वाले बताएं-1995 के गेस्ट हाउस कांड में दलित सम्मान कहां था? सपा शासनकाल के तबादलों और…

लखनऊ

सरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिल

22 November 2026

फिरंगी खेड़ा में आयोजित शिविर में 14 आवेदन प्राप्त हुए, 70 लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण बॉयज और गर्ल्स…