महाराजगंज: बैसार के हनुमानपुर टोले में कई दिनों से खराब इंडिया मार्का हैंडपंप, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

दूर से पानी लाने को मजबूर लोग, दूषित पानी से बीमारियों का खतरा
ग्राम प्रधान सुखदेव यादव ने जल्द मरम्मत कराने का दिया भरोसा
सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज (महाराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की बैसार ग्राम सभा के हनुमानपुर टोले में सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। हैंडपंप से पानी नहीं निकलने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें पानी के लिए दूर जाना पड़ रहा है और मजबूरी में दूषित पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि दूषित पानी पीने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायतें होने की बात भी कही है। उनका आरोप है कि कई दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इस पर प्रभावी ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से खराब पड़े हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस संबंध में दीवान, चंद्र, ब्रह्मचारी, राकेश, मोहन, अनिल, विकास, अरुण और जुनूर समेत अन्य ग्रामीणों ने हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग उठाई।
वहीं, बैसार के ग्राम प्रधान सुखदेव यादव ने कहा कि उन्हें सरकारी हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिली है। उन्होंने जल्द मरम्मत कराने की बात कही, ताकि ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर हो सके।
