Friday, 27 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
27 November 2026
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, यूपी को मिलेंगे 414 नए कनिष्ठ विश्लेषकटैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबृजमनगंज नगर पंचायत के नए ईओ पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोरबृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारीसरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में 32 नामांकन फार्म दाखिल, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक दावेदारमानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनखाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, यूपी को मिलेंगे 414 नए कनिष्ठ विश्लेषकटैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबृजमनगंज नगर पंचायत के नए ईओ पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोरबृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारीसरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में 32 नामांकन फार्म दाखिल, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक दावेदारमानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचन
उत्तर प्रदेश

टैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दिनांक: Friday, 27 November 2026 | समय: 03:41 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

देवीपाटन मंडल के 46,800 युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे टैबलेट, दूसरे चरण में अब तक लगभग डेढ़ लाख डिवाइस वितरित

सपनों को चार्ज रखें युवा तभी आसुरी शक्तियां होंगी डिस्चार्ज, 2047 का विकसित यूपी होगा रिचार्ज: मुख्यमंत्री

पिछली सरकारों की बुद्धि कट्टा-बम से आगे नहीं बढ़ पाई, हमने अवैध ठिकानों को ध्वस्त कर बनवाई एके-203 राइफल और ब्रह्मोस: मुख्यमंत्री

पिछली सरकारों की एक ही उपलब्धि थी ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’, आज यूपी में ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा, सब चंगा’: मुख्यमंत्री

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस टैबलेट से फीड नहीं, बल्कि अपना फ्यूचर स्क्रॉल करें। यह डिवाइस केवल हाथ की शोभा नहीं बढ़ाएगा, बल्कि युवाओं को डिजिटल एंटरप्रेन्योर के रूप में स्थापित करेगा। युवा उत्तर प्रदेश का पावर हाउस है और इसी की ताकत से प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोंडा के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के 46,800 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए और मंच से 20 विद्यार्थियों को डिवाइस सौंपे। उन्होंने कहा कि यह टैबलेट युवाओं के लिए चलता-फिरता विश्वविद्यालय है।

पहले चरण में 60 लाख से अधिक और दूसरे चरण में अब तक 1.49 लाख टैबलेट वितरित

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के पहले चरण में प्रदेश के 60 लाख से अधिक युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि आईआईएम लखनऊ के अध्ययन में सामने आया कि इससे तीन करोड़ लोगों को लाभ मिला और वे डिजिटल रूप से सक्षम बने।

दूसरे चरण में 25 लाख टैबलेट वितरण के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक कुल 1.49 लाख डिवाइस बांटे जा चुके हैं। 15 नवंबर को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 53 हजार, 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल में 50 हजार से अधिक और 27 नवंबर को देवीपाटन मंडल में 46,800 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए।

सपनों को चार्ज रखें युवा तभी आसुरी शक्तियां होंगी डिस्चार्ज
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने टैबलेट के साथ अपने सपनों और संकल्पों को भी हमेशा चार्ज रखिए। जब आप चार्ज रहेंगे, तभी आसुरी शक्तियां व नेगेटिव फोर्सेज डिस्चार्ज होंगी। इससे आपका भविष्य सुपरचार्ज होगा और 2047 का विकसित यूपी रिचार्ज होगा।

‘युवा साथी ऐप’ पर 18 हजार से अधिक पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप, सीएम युवा उद्यमी और पीएम मुद्रा योजना की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध है।

हर वायरल कंटेंट का करें फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वायरल कंटेंट सही नहीं होता, इसलिए साझा करने से पहले डिवाइस से उसका फैक्ट चेक जरूर करें। एआई को एम्पावरिंग टूल बनाएं, दिमाग पर हावी न होने दें। रील में 30 सेकंड दें, लेकिन रोज 30 मिनट स्किल को दें, क्योंकि स्किल ही रियल लाइफ बनाएगी। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष के होने वाले सभी युवा ‘युवा साथी ऐप’ से ऑनलाइन मतदाता अवश्य बनें।

मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से नहीं होता विकास

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेनिफेस्टो के नाम पर मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से विकास नहीं होता, इसके लिए समय, समर्पण और विजन चाहिए। 2017 से पहले नकल, भू, खनन, शराब व वन माफिया हावी थे और पिछली सरकारों की एक ही उपलब्धि थी ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’। विज्ञापन निकलते ही ‘सैफई सिंडिकेट’ वसूली पर निकल पड़ता था। आज ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में है सब चंगा’ की स्थिति है। साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख से अधिक पारदर्शी नौकरियां दी गईं, जो सपा के चार व बसपा के तीन कार्यकालों की भर्तियों से दोगुने से अधिक हैं।

कट्टा-बम के अवैध ठिकानों को किया ध्वस्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की बुद्धि कट्टा और बम से आगे नहीं बढ़ पाई। हमने कट्टा-बम के अवैध ठिकानों को ध्वस्त कर यूपी में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कलाश्निकोव एके-203 राइफल व ब्रह्मोस मिसाइल बनवाई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में एक ब्रह्मोस दागते ही पाकिस्तान बाप-बाप चिल्लाता दिखा। अंधविश्वास के कारण पूर्व मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाते थे, जबकि आज नोएडा-यीडा शीर्ष निवेश गंतव्य हैं और देश के 55 प्रतिशत मोबाइल व 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट यूपी में बन रहे हैं।

लखनऊ एचसीएल में 18 हजार युवा कार्यरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ के एचसीएल कैंपस में 2017 में मात्र 100 कर्मी थे, आज 18 हजार युवा कार्यरत हैं। इनमें 60 प्रतिशत बेटियां हैं जो रात दो बजे भी निडर घर लौटती हैं, क्योंकि अपराधियों को जेल, जहन्नुम या ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का भय है। प्रदेश में स्टार्टअप 120 से बढ़कर 25 हजार से अधिक हो गए हैं। हर जिले में सरदार पटेल स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन बन रहे हैं तथा जापान-जर्मनी जाने के इच्छुक युवाओं को सरकारी खर्च पर विदेशी भाषा सिखाई जाएगी। 15 अगस्त 2047 को आजादी के शताब्दी महोत्सव में युवा ही विकसित यूपी के वास्तविक सारथी होंगे।

36 हजार करोड़ से बदली देवीपाटन मंडल की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 में गोंडा सबसे गंदा शहर था और बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच आकांक्षी जिलों में पिछड़े थे। डबल इंजन सरकार ने मंडल के विकास के लिए 36 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए। गोंडा व बहराइच में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। बलरामपुर में मां पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो चुका है और पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है।

थारू म्यूजियम व श्रावस्ती एयरपोर्ट तैयार हैं। बाराबंकी-बहराइच फोरलेन, 7,000 करोड़ से लखनऊ-बहराइच-रुपईडीहा फोरलेन, गोंडा-लखनऊ फोरलेन, जरवल रोड घाघरा पुल, अयोध्या-बलरामपुर-श्रावस्ती व गोरखपुर-शामली-पानीपत इकोनॉमिक कॉरिडोर, रुपईडीहा लैंड पोर्ट व लॉजिस्टिक कॉरिडोर तथा कतर्नियाघाट व चित्तौरा झील के पर्यटन विकास से गोंडा से देवीपाटन की दूरी तीन घंटे से घटकर 45 मिनट रह गई है।

ढिबरी के दौर से निकलकर डिजिटल इनोवेशन में अग्रणी बना यूपी: कीर्तिवर्धन सिंह

समारोह में लघु फिल्म के जरिए दूसरे चरण में 25 लाख टैबलेट वितरण का लक्ष्य दिखाया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पहले विद्यार्थियों को ढिबरी में पढ़ना पड़ता था और नकल माफिया को पैसे देने पड़ते थे, लेकिन सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी डिजिटल इनोवेशन व आईटी में अग्रणी है। सांसद करण भूषण सिंह ने टैबलेट को ज्ञान की खिड़की बताते हुए कहा कि इन्हीं युवाओं में से भविष्य के प्रशासक, डॉक्टर, वैज्ञानिक और जनप्रतिनिधि निकलेंगे।

मंच से 20 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

मुख्यमंत्री ने मंच से गोंडा की प्रियंका चतुर्वेदी, सुरभि तिवारी, पिंकी सोनी, कुमारी अर्चिता व सैयद अनस; बहराइच की कुमारी मानवी पांडेय, कुमारी अमिता जायसवाल, कुमारी समा बेगम, कुंज बिहारी व शिवेंद्र प्रताप सिंह; श्रावस्ती की ऋद्धिमा वैश्य, कुमारी साधना मिश्रा, कुमारी जैनब, भूपेंद्र विश्वकर्मा व राजवीर सिंह तथा बलरामपुर की कुमारी अर्चना शुक्ला, रमन द्विवेदी, सौम्या पांडेय, अभिजीत भट्ट व मोहम्मद सुलेमान सिद्दीकी को टैबलेट सौंपे।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सांसद आनंद कुमार गौड़, विधायक सुभाष त्रिपाठी, बावन सिंह, कैलाश नाथ शुक्ला, रमापति शास्त्री, सुरेश्वर सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, अनुपमा जायसवाल, विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात कुमार वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, पलटूराम, अजय कुमार, सरोज सोनकर, रामनिवास वर्मा, राम प्रताप वर्मा, राम फेरन पांडेय, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह ‘मंजू सिंह’, प्रज्ञा त्रिपाठी, पद्मसेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, दद्दन मिश्र, मंजू देवी, आरती तिवारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, ब्रजेश पांडेय, डॉ. मिश्रीलाल वर्मा व रवि कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, यूपी को मिलेंगे 414 नए कनिष्ठ विश्लेषक

27 November 2026

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में चयनित होंगे 414 कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) 417 पदों के सापेक्ष UPSSSC ने किया…

महराजगंज

बृजमनगंज नगर पंचायत के नए ईओ पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोर

27 November 2026

सुरभि मिश्रा का सिद्धार्थनगर की नगर पंचायत भारतभारी में हुआ तबादला, मेंहदावल से स्थानांतरित होकर आए पंकज कुमार सौरभ जायसवाल…

महराजगंज

बृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

27 November 2026

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद हुआ स्थानांतरण, सिद्धार्थनगर की नगर पंचायत भारतभारी भेजी गईं सुरभि मिश्रा सौरभ…