Friday, 27 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
27 November 2026
ताज़ा खबर
रायबरेली के भीमनगर और लक्ष्मी नगर में सड़क-नाली निर्माण को 55.49 लाख रुपये मंजूर, सभासद पुष्पा यादव के प्रयासों को मिली सफलतारायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया आशीर्वादODOP से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को मिली वैश्विक पहचान, निर्यात ₹2 लाख करोड़ के पार: डॉ. राजेश्वर सिंहखाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, यूपी को मिलेंगे 414 नए कनिष्ठ विश्लेषकटैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबृजमनगंज नगर पंचायत के नए ईओ पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोरबृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारीसरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में 32 नामांकन फार्म दाखिल, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक दावेदाररायबरेली के भीमनगर और लक्ष्मी नगर में सड़क-नाली निर्माण को 55.49 लाख रुपये मंजूर, सभासद पुष्पा यादव के प्रयासों को मिली सफलतारायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया आशीर्वादODOP से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को मिली वैश्विक पहचान, निर्यात ₹2 लाख करोड़ के पार: डॉ. राजेश्वर सिंहखाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, यूपी को मिलेंगे 414 नए कनिष्ठ विश्लेषकटैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबृजमनगंज नगर पंचायत के नए ईओ पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोरबृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारीसरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में 32 नामांकन फार्म दाखिल, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक दावेदार
रायबरेली

रायबरेली के भीमनगर और लक्ष्मी नगर में सड़क-नाली निर्माण को 55.49 लाख रुपये मंजूर, सभासद पुष्पा यादव के प्रयासों को मिली सफलता

दिनांक: Friday, 27 November 2026 | समय: 08:45 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत शासन ने दी वित्तीय स्वीकृत

दोनों मोहल्लों में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का होगा निर्माण

रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर और लक्ष्मी नगर के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र में लंबे समय से सड़क और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत शासन ने दोनों मोहल्लों में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

शासन की ओर से 23 नवंबर 2026 को जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार, भीमनगर मुंशीगंज में राजकिशोर के मकान से दिलीप कुमार के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 40.340 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। वहीं, लक्ष्मी नगर में कुबेर के मकान से राजकिशोर के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 15.150 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 55.490 लाख रुपये है।

इस विकास कार्य को लेकर सभासद पुष्पा यादव के प्रयासों को क्षेत्रवासी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। सड़क और नाली निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

सभासद पुष्पा यादव ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। आगे भी मोहल्ले की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाकर विकास कार्यों को गति दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

शासन से मिली वित्तीय स्वीकृति के बाद अब क्षेत्रवासियों को निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया आशीर्वाद

27 November 2026

खीरों के बसिगवां खेल मैदान में आयोजित समारोह में शिवगढ़, महराजगंज और बछरावां क्षेत्र के जोड़े हुए शामिल सरकार की…

रायबरेली

रायबरेली: पत्रकारों की मांग पर गुरुबक्शगंज मीडिया कार्यालय में इंटरलॉकिंग का काम शुरू, 12 घंटे में हुई पहल

02 November 2026

रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व से पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पत्रकारों को सौगात दी है। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र…

रायबरेली

युवाओं के भरोसे को राकेश सिंह ने बताया अपनी ताकत, हरचंदपुर के सम्मान को लेकर कही बड़ी बात

01 November 2026

रायबरेली। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने युवाओं के नाम एक भावनात्मक संदेश साझा कर उनके प्रति…