Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान: लखनऊ के सरोजनीनगर में नारी शक्ति को किया गया जागरूक

दिनांक: Sunday, 28 September 2025 | समय: 04:26 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। बेटियों को निडर, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना ही मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य है। इसी क्रम में शनिवार को राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गहरू स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे सहायक पुलिस आयुक्त (कृष्णा नगर) विकास पांडेय ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से ही परिवार और राष्ट्र सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि “हर बेटी को निडर, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना ही मिशन शक्ति का लक्ष्य है। पुलिस हर परिस्थिति में आपकी मदद के लिए तत्पर है। किसी भी असहज स्थिति में तुरंत मदद मांगने से न हिचकिचाएं।”

आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

एसीपी विकास पांडेय ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय सिखाए और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन),112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन),1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन),1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 102/108 (स्वास्थ्य आपातकालीन सेवा) की जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी महिला को साइबर अपराध, छेड़छाड़ या उत्पीड़न जैसी समस्या का सामना करना पड़े तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

नारी शक्ति ने की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बेटियों ने न केवल पुलिस टीम की इस पहल की सराहना की बल्कि सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी पाया। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन नारी शक्ति को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हैं और उनमें आत्मविश्वास तथा साहस का संचार करते हैं।

पुलिस टीम की मौजूदगी

कार्यक्रम में सरोजिनी नगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति, उप निरीक्षक हरद्वारी लाल (महिला मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी), अमौसी चौकी इंचार्ज अंकित बलियान, पूजा यादव (एंटी रोमियो प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर स्थानीय नारी शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में एसीपी विकास पांडेय ने आह्वान किया कि महिलाएं और बेटियां न केवल खुद जागरूक हों बल्कि समाज में भी जागरूकता फैलाएं, ताकि एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण का निर्माण हो सके।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *