Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली: डीएम हर्षिता माथुर ने 400 आंगनबाड़ी केन्द्रों को वितरित की बाल मैत्री किट, मिशन शक्ति फेज-5 में बड़ा कदम

दिनांक: Tuesday, 30 September 2025 | समय: 05:32 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत जनपद रायबरेली के आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुविधा सम्पन्न बनाये जाने हेतु 400 आगंनबाड़ी केन्द्रों को बाल मैत्री किट का वितरण जिला पंचायती राज रिर्साेस सेन्टर दरीबा में किया। जनपद में पहले चरण में नवम्बर 2024 में 424 आंगनबाड़ी केन्द्रों को बाल मैत्री किट वितरित किया गया था।

किट वितरण की सफलता के पश्चात द्वितीय चरण में जनपद की समस्त 2700 आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु बाल मैत्री किट वितरण किये जाने का निश्चय किया गया, जिसके क्रम में आज शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर जनपद स्तर पर पंचायती राज विभाग के सहयोग से 400 आंगनबाड़ी केन्द्रों को बाल मैत्री किट वितरित की गयी, जिसमें 01 इन्फैन्टोमीटर, 01 स्टेडियोमीटर, 01 वयस्क हेतु डिजीटल वजन मशीन, 02 प्लास्टिक कुर्सी, 01 डिजिटल थर्मामीटर, 01 दरी, 02 पर्दे एवं 01 बी0पी0 मशीन उपलब्ध कराया गया है।

इसके साथ ही अन्य विकास खण्डों को विकास खण्ड स्तर पर 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती व विजयदशमी के अवसर पर शेष बची आगंनबाड़ी केन्द्रों को बाल मैत्री किट वितरित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन हमारी पहली प्राथमिकता है, जिसके लिये जिला प्रशासन निरन्तर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए किट का वितरण किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं बालिकाओं का शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के सम्बन्ध में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्बोधित कर जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किट में शामिल वस्तुओं से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार होगा।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सरकार के द्वारा चलाई जा रही 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन जैसी अन्य योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 सितम्बर से प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कानून के बारे में जानकारी देने के साथ ही सेल्फ डिफेंस के बारे में भी जानकारी दी गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि बाल मैत्री किट मिलने से आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों के वजन, ऊँचाई आदि इन्डिकेटर को सही-सही भरने में आसानी होगी।

मंच का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह द्वारा किया गया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा किया गया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *