Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, खड़गवां बिजली कार्यालय में ताला लगाने की कोशिश

दिनांक: Sunday, 05 October 2025 | समय: 03:08 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफन

चिरमिरी/खड़गवां (छत्तीसगढ़)। राज्य में बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर आम जनता में गुस्सा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एमसीबी जिले के खड़गवां बिजली कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में “बिजली बिल वापस लो” और “जनता पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाए।प्रदर्शनकारियों ने बिजली कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रतीकात्मक ताला लगाने का प्रयास किया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने शांतिपूर्ण ढंग से रोक दिया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि “भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी परेशान है। एक ओर बेरोजगारी और महंगाई का बोझ पहले से है, दूसरी ओर बिजली बिलों में बार-बार की जा रही बढ़ोतरी से जनता की कमर टूट गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज रही है। बिजली बिलों में की जा रही मनमानी बढ़ोतरी को लेकर यह विरोध केवल शुरुआत है, यदि सरकार ने दरों को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।”

प्रदर्शन में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने भी बिजली बिलों में आई वृद्धि पर नाराजगी जताई। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले जहां उनका मासिक बिल 400 से 500 रुपये आता था, वहीं अब यह हजारो रुपये तक पहुंच गया है। ग्रामीण इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति के बावजूद बढ़े हुए बिलों ने लोगों को परेशान कर दिया है।

पुलिस ने बरती सतर्कता

धरना प्रदर्शन के दौरान खड़गवां थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनने दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिजली दरों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रदेशभर में आंदोलन की लहर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्य के अन्य जिलों में भी बिजली दाम बढ़ोतरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि वह जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को विधानसभा और सड़क दोनों जगह उठाएगी।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के साथ पार्टी पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल के सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *