Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सिखाया गया आत्मविश्वास और अधिकारों की पहचान

दिनांक: Tuesday, 07 October 2025 | समय: 08:21 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में जनपद रायबरेली में “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, मिशन शक्ति अधिकारियों और स्वैच्छिक संस्था गांधी सेवा निकेतन (बाल गृह बालिका) के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए।

छात्राओं को सिखाया गया आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का महत्व

कार्यक्रमों में छात्राओं को बताया गया कि समाज में महिला की भूमिका केवल सीमित दायरे तक नहीं, बल्कि नेतृत्व, शिक्षा, और सामाजिक बदलाव तक फैली है। अधिकारियों ने छात्राओं को अपने अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस पहल

बालिकाओं को “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान की भावना से जोड़ते हुए बताया गया कि शिक्षा ही सच्चा सशक्तिकरण है। साथ ही, कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर की 1098 (बाल सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), और 1090 (वूमन पावर लाइन हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान पंपलेट वितरण कर छात्राओं को इन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल, जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप, श्रद्धा सिंह, और एस.एस. पाण्डेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं से समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *