Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को दी कानूनी जानकारी, पुलिस ने सिखाए सुरक्षा उपाय और अधिकार

दिनांक: Tuesday, 07 October 2025 | समय: 08:08 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत सोमवार को मिल एरिया पुलिस ने अमावां ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़रस बुजुर्ग में छात्राओं को कानूनी और सामाजिक अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं आकृति और प्रिया ने सरस्वती वंदना से की, जिसके बाद छात्राओं ने उत्साहपूर्वक जागरूकता सत्र में भाग लिया।

पुलिस ने दी हेल्पलाइन नंबरों और कानूनों की जानकारी

इस अवसर पर मिल एरिया थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और सिया जानकी ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में छात्राएं या महिलाएं तुरंत इन नंबरों  डायल 112 – पुलिस सहायता, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 – वीमेन पावर लाइन, 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 – स्वास्थ्य सेवा, 108 – एंबुलेंस सेवा, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं।

उन्होंने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), जेजे एक्ट, मानव तस्करी, और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सरल शब्दों में जागरूक किया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका डॉ. शिल्पी वर्मा, गोवर्धन प्रसाद, रचना सिंह और पवन मौर्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ईको क्लब सदस्य शिवि और सोनाली ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ करी पत्ता का पौधा उपहार स्वरूप पुलिस टीम को भेंट किया।

बालिकाओं में दिखा आत्मविश्वास

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने कहा कि इस तरह की जानकारी से वे खुद को अधिक सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बालिकाओं के आत्मबल और जागरूकता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *