Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रायबरेली की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता अभियान जारी

दिनांक: Tuesday, 07 October 2025 | समय: 08:29 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश और मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी 980 ग्राम पंचायतों में 05 से 31 अक्टूबर 2025 तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में झाड़ियां कटवाने, नालियों की सफाई, उथले हैंडपंपों का चिन्हांकन, एंटीलार्वा व दवा का छिड़काव तथा फॉगिंग जैसे कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया कि केवल दो दिनों में ही जनपद की 158 ग्राम पंचायतों में 1591 सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई का कार्य पूरा किया गया। सफाई के दौरान ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कूड़े को ई-रिक्शा के माध्यम से एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि साफ-सफाई के लिए लगाए गए कर्मचारियों के कार्यों की रैंडम जांच भी की जा रही है। इसके अलावा क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए अन्य विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियों को नामित किया गया है। ये अधिकारी प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की अनुपस्थिति पाई जाती है, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत सभी कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे गांवों में झाड़ियों की कटाई, नाली सफाई, एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग का कार्य निरंतर जारी है।

स्वच्छता अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि हर ग्राम पंचायत साफ-सुथरी और रोगमुक्त बने।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *