Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

करवा चौथ 2025: सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर मांगी पतियों की लंबी आयु, छतों से निहारा सुहाग का चांद

दिनांक: Saturday, 11 October 2025 | समय: 11:02 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। करवा चौथ के पावन पर्व पर शनिवार देर शाम राजधानी लखनऊ की गलियां और छतें सुहाग के रंगों से सराबोर दिखीं। सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी आयु और मंगल जीवन की कामना की। शाम होते ही महिलाएं सोलह श्रृंगार से सजी-धजी अपनी छतों पर पहुंचीं और आकाश में झिलमिलाते चांद का बेसब्री से इंतज़ार करने लगीं।

जैसे ही पूर्व दिशा में सुहाग का चांद निकला, महिलाओं ने छलनी से पहले चांद और फिर अपने जीवनसाथी के दर्शन किए। इसके बाद पतियों ने अपने हाथों से जल पिलाकर अपनी पत्नियों का व्रत तुड़वाया और उन्हें आशीर्वाद दिया।
मोहल्लों और कालोनियों की छतों पर इस दौरान सजे-धजे जोड़ों का नज़ारा अद्भुत था – हर चेहरे पर प्रेम, आस्था और उल्लास झलक रहा था।

प्रीति तिवारी, ज्योति चौरसिया, बंदना, खुशी और राधा ने बताया कि वे वर्षों से यह व्रत रख रही हैं। उनके अनुसार “करवा चौथ का व्रत सिर्फ पति की लंबी उम्र के लिए नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच के अटूट प्रेम, विश्वास और एकता का प्रतीक है।”

शांति नगर निवासी प्रीति तिवारी (पत्नी धर्मेंद्र तिवारी), ज्योति चौरसिया (पत्नी शैलेश चौरसिया), खुशबू (पत्नी विशाल), बंदना (पत्नी करुण), संजू (पत्नी राजेश), राधा (पत्नी सुनील), अनीता यादव (पत्नी लाखन सिंह) और प्रतिष्ठा (पत्नी सुनील) ने अपने पतियों की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा तथा रात में विधि-विधान से चांद को अर्घ्य अर्पित किया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *