Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में करवा चौथ की रात बारूद से धमाका: पाइप से बना तमंचा फटा, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

दिनांक: Sunday, 12 October 2025 | समय: 03:22 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। करवा चौथ की रात रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपाल सिंह खेड़ा मजरे सगुनी गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में लोहे की पाईप से बने देसी तमंचा दगाने के दौरान बारूद में विस्फोट हो गया, जिससे एक वृद्ध और दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पाइप से बना तमंचा फटा, बारूद में लगी आग

ग्रामीणों के अनुसार रामदीन (60 वर्ष) पुत्र राम भरोसे, प्रिंसू (14 वर्ष) पुत्र गोवर्धन और आदित्य (14 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र गांव के सामुदायिक शौचालय के पास बैठे थे। तीनों ने लोहे की पाइप से देसी तमंचा बना रखा था, जिसमें वे खुली बारूद भरकर दगा रहे थे। इसी दौरान पाइप गर्म होने से तमंचा फट गया और पास में रखी खुली बारूद में चिंगारी पड़ते ही धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि तीनों लोग आग की लपटों में घिर गए।

एक किशोर जिला अस्पताल में भर्ती, दो का निजी क्लीनिक में इलाज

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह झुलसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे प्रिंसू (14) को तत्काल जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया, जबकि रामदीन और आदित्य का इलाज गांव के पास स्थित निजी क्लीनिक में कराया गया।

पुलिस बोली – अभी तक नहीं मिली तहरीर, जांच के बाद कार्रवाई

खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि “घटना की जानकारी नही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

गांववालों का कहना है कि बच्चे करवा चौथ की रात पटाखों जैसी आवाज निकालने के लिए बारूद से खेल रहे थे। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *