Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ बना GST सुधारों का केंद्र: डॉ. राजेश्वर सिंह बोले– व्यापारी हैं भारत की साइलेंट इकोनोमिक आर्मी

दिनांक: Wednesday, 15 October 2025 | समय: 09:01 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

‘वन नेशन, वन टैक्स’ से नई आर्थिक एकता : सरोजनीनगर में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ ने मंगलवार को देश के आर्थिक विमर्श में एक नई पहचान बनाई, जब सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में होटल मर्क्योर (शहीद पथ, फीनिक्स पलासियो मॉल के पास) में ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स कॉन्क्लेव’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में लखनऊ के उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कर विशेषज्ञों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन प्रदेश के आर्थिक सुधारों की दिशा में ऐतिहासिक बन गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह बोले – व्यापारी हैं भारत की साइलेंट इकोनोमिक आर्मी

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जीएसटी सुधार केवल टैक्स नहीं, बल्कि “ट्रस्ट की कहानी” हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास दर 11.6% तक पहुँचना इस बात का प्रमाण है कि राज्य अब भारत की आर्थिक धुरी बन चुका है।

“व्यापारी हमारे राष्ट्र की साइलेंट इकोनोमिक आर्मी हैं। उन्हीं की मेहनत से भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है,” – डॉ. सिंह।

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि यूपी का जीएसटी कलेक्शन ₹1.35 लाख करोड़ पार कर चुका है, जो 2017 की तुलना में लगभग दोगुनी वृद्धि है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग में यूपी 14वें से दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जो प्रशासनिक पारदर्शिता का प्रमाण है।

सुरेश खन्ना बोले – GST सुधार ट्रस्ट की कहानी है

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि “वन नेशन, वन टैक्स” व्यवस्था लागू कर प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारी समाज की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि GST काउंसिल की 56 बैठकों में सभी राज्यों को समान अधिकार दिया गया, यही इस प्रणाली की सबसे बड़ी ताकत है।

“जीएसटी सुधार केवल कर नहीं, भरोसे की व्यवस्था है। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं,” – सुरेश खन्ना।

खन्ना ने यह भी कहा कि यूपी अब डीजल, पेट्रोल, सोना, हीरा और अफोर्डेबल हाउसिंग पर देश में सबसे कम टैक्स दरें लागू करने वाला राज्य है। उन्होंने बताया कि ₹7,500 तक के होटल कमरों पर टैक्स को 5%, जबकि 36 जीवनरक्षक दवाओं को पूरी तरह टैक्स-फ्री किया गया है।

व्यापारिक संगठनों का सम्मान

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ के प्रमुख व्यापारिक संगठनों अमौसी, तेलीबाग, आशियाना, उतरठिया, नीलमथा, खजाना मार्केट, सरोजनीनगर इंडस्ट्रियल एरिया, बिजनौर, अर्जुनगंज व ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें:

जीएसटी सुधारों के बाद करदाताओं की संख्या 65 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़ हुई।

यूपी में Ease of Doing Business रैंकिंग में देशभर में दूसरा स्थान।

जीवन बीमा प्रीमियम, ब्रेड, रोटी पर 0% टैक्स, 36 जीवनरक्षक दवाएं टैक्स-फ्री।

₹12 लाख तक आयकर छूट सीमा से मध्यम वर्ग को राहत।

राज्य का जीएसटी राजस्व ₹82,000 करोड़ से बढ़कर ₹1.84 लाख करोड़।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *