Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मदरसों के छात्र लें मिसाइल मैन कलाम से प्रेरणा: मंत्री दानिश आजाद अंसारी

दिनांक: Wednesday, 15 October 2025 | समय: 08:07 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

लखनऊ। भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर मदरसा दारूल उलूम वारसिया गोमतीनगर, लखनऊ में विज्ञान प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी ने की।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक आर.पी. सिंह, रजिस्ट्रार अंजना सिरोही, डिप्टी रजिस्ट्रार बालेन्दु कुमार द्विवेदी, और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में लखनऊ जनपद के 20 मदरसों के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि “आज मदरसों में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है। अब जहाँ दीनी शिक्षा दी जा रही है, वहीं आधुनिक विज्ञान की पढ़ाई भी हो रही है। मदरसे के छात्र हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, और सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।”

प्रदर्शनी में अग्नि मिसाइल, सौर मंडल, कंप्यूटर ऑपरेशन, और फेफड़ों की कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए।

सर्वश्रेष्ठ तीन मदरसों को पुरस्कृत किया गया

मदरसा दारूल उलूम वारसिया, गोमतीनगर – प्रथम स्थान

मदरसा हनफिया जियाउल कुरान, बड़ाचांदगंज – द्वितीय स्थान

मदरसा इरम मॉडल स्कूल, बारूदखाना – तृतीय स्थान

इसके अलावा डॉ. कलाम की जीवनी पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मोहम्मद शादाब (जामिया अरबिया मख़जनुल उलूम), मोहम्मद यासिर (दारूल उलूम फारूकिया, काकोरी)
और कु. हानिया (मदरसा शेखुल आलम साबिरिया, लखनऊ) को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में मदरसा दारूल उलूम वारसिया के प्रबंधक शरीफुल हसन, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और बच्चों के उत्साह की सराहना की।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *