Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

लखनऊ में हुआ एशिया का सबसे बड़ा मॉडल मीडिया इंटरैक्शन, IAMG WORLD ने दी प्रतिभाओं को नई पहचान

दिनांक: Thursday, 16 October 2025 | समय: 11:46 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

IAMG WORLD ने फैशन, मीडिया और ग्लैमर को दिया साझा मंच

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में फैशन और ग्लैमर की दुनिया को नई दिशा देने वाला शानदार आयोजन। “एशिया’s बिगेस्ट मॉडल मीडिया इंटरैक्शन एंड प्रिंट शूट अपॉर्च्युनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन IAMG WORLD द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि Swayam Production सहयोगी भागीदार रहा।

इस ग्रैंड प्लेटफॉर्म का उद्देश्य मॉडलिंग, मेकअप, फोटोग्राफी और मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवरों को एक साझा मंच पर लाना था, जहां वे अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें।

फैशन और मीडिया का संगम

कार्यक्रम में देशभर से आए युवा मॉडल्स, मेकअप आर्टिस्ट, फोटोग्राफर्स और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर मीडिया की चहल-पहल और कैमरों की चमक ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। मंच पर हुए लाइव इंटरैक्शन सत्रों में मॉडल्स ने अपने अनुभव साझा किए और उद्योग विशेषज्ञों से मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त किया।

IAMG WORLD के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल उभरती प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देते हैं, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के विशेषज्ञों और अवसरों से जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं।

ग्लैमर से भरा आयोजन

इस अवसर पर सहयोगी साझेदारों में ग्राफिक पार्टनर: Arnav Photography, मेकअप पार्टनर: MakeUp By Anam, वेन्‍यू पार्टनर: Amarpreet Lawn & Banquet, फोटोग्राफी पार्टनर: Shivam Creation & Studio शामिल रहे।

आयोजन के दौरान कई आकर्षक प्रिंट शूट और मीडिया इंटरैक्शन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मॉडल्स ने आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रोफेशनलिज़्म का शानदार प्रदर्शन किया।

भविष्य के लिए नए अवसर

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि आयोजकों ने भविष्य में और बड़े पैमाने पर इस तरह के आयोजनों की घोषणा की। यह आयोजन लखनऊ के फैशन और मीडिया परिदृश्य में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हुआ, जिसने रचनात्मकता, आत्मविश्वास और ग्लैमर की नई परिभाषा लिखी।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *