Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में निर्माण श्रमिकों को दीपावली का तोहफा, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दिलाई 2.22 करोड़ की राहत राशि

दिनांक: Sunday, 19 October 2025 | समय: 09:05 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। दीपावली से पहले जिले के निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी लेकर आई हैं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर। उनके निर्देश पर श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत कुल 2.22 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित कराई गई है।

जिलाधिकारी का दीपावली तोहफा

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन और निगरानी में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पारदर्शी रूप से पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि “त्योहारों के इस अवसर पर श्रमिकों को आर्थिक संबल देना शासन की प्राथमिकता है।”

विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया भुगतान

सहायक श्रमायुक्त आर.एल. स्वर्णकार ने बताया कि कई कल्याणकारी योजनाओं के तहत यह राशि श्रमिकों के खातों में भेजी गई है:-

कन्या विवाह सहायता योजना: 98 लाभार्थियों को ₹53,90,000/-

मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना: 332 लाभार्थियों को ₹1,67,38,554/-

संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना: 02 लाभार्थियों को ₹22,500/-

निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना: 04 मृतक श्रमिकों के आश्रितों को ₹1,00,000/-

इस प्रकार कुल ₹2,22,51,054/- की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई है।

पारदर्शिता और त्वरित क्रियान्वयन पर जोर

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश पर श्रमिकों की कल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी और त्वरित क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र श्रमिक को समय पर लाभ मिले और कोई भी वंचित न रह जाए।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *