Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

यू.पी. ट्रेड शो स्वदेशी मेले में उद्योग विभाग की कार्यशाला-सफल उद्यमियों को सम्मान, 12 लाख से अधिक की बिक्री

दिनांक: Sunday, 19 October 2025 | समय: 10:20 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। जिला मुख्यालय स्थित जी.आई.सी. ग्राउंड में चल रहे यू.पी. ट्रेड शो स्वदेशी मेला के समापन अवसर पर आज उद्योग विभाग रायबरेली की ओर से विभिन्न विभागीय ऋण योजनाओं की जानकारी देने हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में किया गया, जिसमें अधिकारियों ने उद्यमिता विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उद्योग विभाग ने दी योजनाओं की जानकारी

कार्यशाला में सी.एम. युवा फ़ेलो अनीता गौतम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, सहायक प्रबंधक (तकनीकी) नवीन कुमार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी मार्जिन मनी योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा एस.सी./एस.टी. प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना की रूपरेखा और पात्रता मानकों की जानकारी दी।

सफल उद्यमियों एवं कलाकारों का सम्मान

समापन सत्र के दौरान उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के सफल उद्यमियों महिमा तिवारी, अमिता देवी, नीलम गुप्ता, रागिनी सिंह एवं अंकेश कुमार को डमी चेक और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही, मेले में भाग लेने वाले स्टॉल संचालकों और स्थानीय कलाकारों को भी मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कला और स्वदेशी के संग मनाया समापन दिवस

मेले के समापन दिवस पर स्थानीय कलाकारों ने लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जनता और लाभार्थियों का मनोरंजन किया। उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि इस 10 दिवसीय मेले के दौरान एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड, एनआरएलएम और एनयूएलएम विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से लगभग ₹12 लाख से अधिक की बिक्री हुई, जो स्थानीय स्वदेशी उत्पादों की लोकप्रियता का प्रमाण है।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, उपायुक्त एनआरएलएम सविता सिंह, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव कुमार, जिला स्किल प्रबंधक वंदना सिंह, हरिश्चंद्र (आईटीआई प्रतिनिधि), आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सहायक प्रबंधक नवीन कुमार, वरिष्ठ सहायक संदीप कुमार, अभिषेक बाजपेयी, उद्यमी मित्र प्रदीप शुक्ला, सीएम युवा फ़ेलो महिमा मिश्रा, अनीता गौतम सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एस.एस. पांडेय द्वारा किया गया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *