Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

कुरासिया उपक्षेत्र में कंपनी आवासों की अवैध बिक्री, प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवाल

दिनांक: Tuesday, 21 October 2025 | समय: 09:21 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न

चिरमिरी (छत्तीसगढ़)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (SECL) के चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुरासिया उपक्षेत्र में कंपनी आवासों की अवैध बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, यह पूरा गोरखधंधा प्रबंधक की सहमति और मौन स्वीकृति से चल रहा है।

मीडिया द्वारा जब इस मुद्दे पर कुरासिया उपक्षेत्रीय प्रबंधक से जानकारी चाही गई तो उन्होंने जवाब देने से बचते हुए गोलमोल बातें कर गुमराह करने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के कई आवासों को लाखों रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि ये घर कंपनी की संपत्ति हैं और कर्मचारियों के लिए ही आवंटित किए जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी लोगों ने इन आवासों पर कब्जा कर रखा है और अब इन्हें पैसे लेकर बेचने का काम खुलेआम चल रहा है।

कर्मचारियों का आरोप है कि “प्रबंधन सबकुछ जानता है, लेकिन अनदेखी कर रहा है। जो कर्मचारी सालों से कंपनी में सेवा दे रहे हैं, उन्हें जर्जर मकानों में रहना पड़ रहा है, जबकि बाहर के लोग कंपनी के मकान बेच रहे हैं।”

कर्मचारियों की नाराज़गी

कोल माइंस के कर्मचारी लंबे समय से पानी और बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं दूसरी ओर, कंपनी की बिजली और पानी का उपयोग स्थानीय उद्योगों व दुकानों में किया जा रहा है, जिससे कंपनी को हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा है।

फर्जी आवास भत्ता घोटाला भी उजागर

जानकारी के मुताबिक, कुछ राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी, जो पहले से आवास भत्ता (HRA) प्राप्त कर रहे हैं, फिर भी SECL के आवासों में निवासरत हैं। ऐसे में वे सरकार को दोहरी आर्थिक हानि पहुँचा रहे हैं।

मुख्य बिंदु

1. कंपनी आवासों की अवैध बिक्री से चल रहा है लाखों का खेल।

2. मरम्मत के नाम पर फर्जी खर्च, कर्मचारियों को मिल रहे हैं जर्जर मकान।

3. बिजली-पानी की समस्या से त्रस्त कर्मचारी बार-बार शिकायत कर रहे हैं।

4. कंपनी संसाधनों से चल रहे हैं स्थानीय उद्योग और दुकानें।

5. फर्जी आवास भत्ता घोटाला, दोहरी कमाई करने वालों पर कार्रवाई की माँग।

6. प्रबंधन की चुप्पी पर कर्मचारियों और स्थानीय जनता में आक्रोश।

जाँच की माँग

मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों और स्थानीय संगठनों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की माँग की है। उनका कहना है कि यदि इस गोरखधंधे की समय रहते जाँच नहीं हुई, तो यह कंपनी और सरकार दोनों की साख पर प्रश्नचिह्न बन जाएगा।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *