Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सेवाओं में मनेंद्रगढ़ अस्पताल अव्वल, तीन माह में 1827 मरीजों का सफल इलाज

दिनांक: Friday, 24 October 2025 | समय: 11:29 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न

मनेंद्रगढ़, एमसीबी। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों से मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जुलाई से सितंबर 2025 के बीच अस्पताल द्वारा कुल 1827 मरीजों को उपचार और देखभाल की सुविधा प्रदान की गई।

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी त्रैमासिक रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मामलों में सर्वाधिक कार्य हुआ। कुल 596 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC) और 375 प्रसवोत्तर माताओं की देखभाल (PNC) की गई। यह आँकड़ा दर्शाता है कि जनजागरूकता के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ स्वास्थ्य के प्रति विश्वास भी तेजी से बढ़ा है।

आपातकालीन चिकित्सा में भी सफलता

सामान्य बीमारियों के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में भी अस्पताल की टीम ने प्रभावी चिकित्सा सेवाएँ दीं। रिपोर्ट के अनुसार 150 एनीमिया, 201 बुखार, 40 सड़क दुर्घटना (RTA), 53 सर्पदंश, 5 भालू के हमले, 9 विषाक्तता तथा 6 जलने के मरीजों का सफल उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त 80 सिजेरियन ऑपरेशन (LSCS) भी पूरी सफलता के साथ संपन्न हुए।

मरीजों का भरोसा बढ़ा, रेफरल मामलों में कमी

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब बाहरी अस्पतालों में रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।
यह दर्शाता है कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आने वाले महीनों में नई चिकित्सा सुविधाएं और आधुनिक उपकरण जोड़े जाएंगे, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर इलाज मिल सके।

अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि “यह उपलब्धि हमारे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत, समर्पण और जनसेवा के प्रति निष्ठा का परिणाम है। हम जनहित में और भी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह सफलता प्रदेश सरकार की ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़ – समृद्ध भारत’ की भावना को साकार करती है। उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और मनेंद्रगढ़ अस्पताल इसका सजीव उदाहरण बन गया है।”

मुख्य उपलब्धियाँ एक नजर में

कुल उपचारित मरीज: 1827

ANC जांच: 596

PNC जांच: 375

सिजेरियन ऑपरेशन: 80

आपात मरीज (सर्पदंश, दुर्घटना, जलने आदि): 70+

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *