रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 लीटर कच्ची शराब बरामद, 300 किलो महुआ लहन नष्ट

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चल रहे प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

इस अभियान का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 अखिलेश कुमार की टीम ने किया। टीम ने थाना गुरुबख्शगंज क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर और आशाराम का पुरवा में दबिश दी।

50 लीटर अवैध शराब बरामद, 300 किलो महुआ लहन नष्ट

दबिश के दौरान टीम को कई स्थानों पर कच्ची शराब के निर्माण के अड्डे व संदिग्ध घर और ढाबे मिले, जहां अवैध गतिविधियाँ संचालित थीं। कार्यवाही में 50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में तीन अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दर्ज किए गए हैं।

कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी-जिला आबकारी अधिकारी

जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि “जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसी कार्यवाहियाँ लगातार जारी रहेंगी ताकि इस अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।”

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts