Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में वृहद स्वच्छता अभियान: 4816 स्थलों पर सफाई और फॉगिंग कार्य संपन्न, डीपीआरओ ने दी जानकारी

दिनांक: Saturday, 25 October 2025 | समय: 12:03 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के सभी 980 ग्राम पंचायतों में 05 से 31 अक्टूबर 2025 तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत झाड़ी कटाई, नाली सफाई, एंटी-लार्वा व दवा छिड़काव, तथा फॉगिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए स्वच्छता अभियान को विशेष रूप से सघन रूप में संचालित किया गया। बीते 20 दिनों में जनपद की 684 ग्राम पंचायतों में कुल 1591 सफाई कर्मचारियों द्वारा 4816 स्थलों पर झाड़ी कटाई, नाली सफाई, फॉगिंग एवं दवा छिड़काव का कार्य पूरा किया गया।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में एकत्रित कूड़े को ई-रिक्शा के माध्यम से निस्तारित कराया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

डीपीआरओ ने कहा कि साफ-सफाई कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा रैंडम निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं क्रॉस वेरीफिकेशन के लिए अन्य विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियों को नामित किया गया है, जो प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। परिणामस्वरूप कर्मचारी टीम भावना के साथ नियमित रूप से अपने कार्यक्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कर रहे हैं।

यह अभियान न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *