Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

अधूरे विकास कार्यों का अड्डा बना बेहटा सातनपुर गांव, नाली निर्माण से गरीबों के घरों पर मंडराया खतरा

दिनांक: Sunday, 26 October 2025 | समय: 08:40 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। खीरों विकास खंड के अंतर्गत आने वाला बेहटा सातनपुर गांव लापरवाही और अधूरे सरकारी कार्यों का प्रतीक बन गया है। यहां विकास कार्यों की ऐसी तस्वीर देखने को मिलती है, जिससे प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के आवास अधूरे हैं, स्कूल की बाउंड्री वॉल अधूरी पड़ी है, पंचायत भवन की मरम्मत में घपले की चर्चा है और आंगनबाड़ी केंद्र अब तक स्थापित नहीं हुआ। किसानों की खलिहान की जमीन की मिट्टी तक खड़ंजा डालने में प्रयोग कर ली गई, ऐसे कई उदाहरण पिछले चार सालों के कामकाज पर सवाल खड़े करते हैं।

नाली निर्माण बना नई मुसीबत

हाल ही में प्रसाद मार्केट से शिवकुमार के घर तक नाली निर्माण कार्य शुरू हुआ। लेकिन यह नली शिवकुमार पासवान के गेट तक ही बनाई गई, जिससे पानी का बहाव सीधे उनके घर की नींव के पास जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाली कभी भी शिवकुमार पासवान के घर की नींव गिरा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, यह नाली नहर विभाग की पुरानी नाली के ऊपर बनाई गई है, जो पहले खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग होती थी। अब यही नाली ग्रामीणों के लिए खतरा बन रही है।

अधिकारियों ने नहीं दी कोई राहत

गांव के निवासी शुभम शर्मा ने इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी ने फोन नहीं उठाया, जबकि बीडीओ ने केवल फोन पर दिलासा देकर बात खत्म कर दी। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीण बोले- जिम्मेदारों की सूझबूझ गरीबों के लिए आफत

ग्रामीणों का कहना है कि “जेसीबी तो सिर्फ कहने की बात है, असल में अधिकारियों और ठेकेदारों की सूझबूझ से ही गरीबों के आवास खतरे में हैं।” लोगों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *