चिरमिरी के नए थाना प्रभारी बने विजय सिंह, अपराधियों में मचा हड़कंप

आर. स्टीफन

चिरमिरी, कोरिया। एमसीबी जिले के चिरमिरी थाने में नए थाना प्रभारी के रूप में विजय सिंह की नियुक्ति की गई है। उनकी तैनाती के बाद पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और सख्ती की उम्मीद जताई जा रही है।

विजय सिंह को एक अनुशासित, निष्पक्ष और कड़े रुख वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यभार संभालते ही पुलिस विभाग ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की रूपरेखा तैयार कर ली है।

स्थानीय जानकारों का मानना है कि विजय सिंह की कार्यशैली के चलते अब अवैध शराब, जुआ, सट्टा और कबाड़ से जुड़ी गतिविधियों पर लगाम लगने की पूरी संभावना है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि नए थाना प्रभारी से जनता को न्यायपूर्ण और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है। साथ ही अपराध पर रोकथाम के लिए सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts