Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

छत्तीस घंटे के निर्जला व्रत के साथ लखनऊ में छठ माई की विशेष आराधना, सरोजनीनगर थाना प्रभारी ने किया सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

दिनांक: Tuesday, 28 October 2025 | समय: 12:14 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में छठ पर्व इस बार भक्ति, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था के उत्कृष्ट संगम के रूप में मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर छत्तीस घंटे के निर्जला व्रत के साथ सूर्य भगवान और छठ माई की आराधना की।

आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम

सोमवार की शाम को श्रद्धालु महिलाओं ने ढोल-मजीरों की मधुर ध्वनि और पारंपरिक गीतों के बीच जल में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने गुड़ से निर्मित चावल की खीर और रोटी का प्रसाद छठ माई को अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्तिक मास के इस पावन अवसर पर शिववास योग बना, जिसे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अत्यंत दुर्लभ और शुभ माना गया है। कहा गया है कि जब भगवान शिव कैलाश पर विराजमान होते हैं, उस समय शिव-शक्ति की उपासना से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसी योग में छठ माई की विशेष पूजा संपन्न हुई।

खरना के प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ किया। दिनभर बिना जल ग्रहण किए उन्होंने संध्या समय छठ माई की आराधना की। इस दौरान घरों में शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। महिलाओं ने साफ वस्त्र धारण कर प्रसाद तैयार किया और परिवार सहित व्रत में सम्मिलित हुईं।

सरोजनीनगर में जगमगाए पूजा स्थल

दरोगाखेड़ा, रानीपुर रोड, सैनिक स्कूल परिसर, गौरी बाजार समेत सरोजनीनगर क्षेत्र के प्रमुख छठ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। घाटों पर दीपों की पंक्तियों से वातावरण आलोकित हो उठा। पानी में खड़ी महिलाएं सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय “जय छठी माई” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था पर रही विशेष नजर

छठ पर्व के शांतिपूर्ण संपादन के लिए थाना प्रभारी सरोजनीनगर राजदेव राम प्रजापति ने सभी पूजा स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की। थाने की पुलिस टीम ने भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से ध्यान रखा। थाना प्रभारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रही, और सभी छठ घाटों पर पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *