Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई आवश्यक जानकारी

दिनांक: Wednesday, 29 October 2025 | समय: 10:16 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी, रायबरेली द्वारा ए.एन.एम.टी.सी. सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी 30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2025 तक संचालित होने वाली प्री-टॉस गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण में जनपद के 07 ब्लॉकों- अमावां, नसीराबाद, सरेनी, डलमऊ, ऊंचाहार, दीनशाह गौरा और रायबरेली अर्बन के लैब टेक्नीशियन एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण सत्र में जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, नीलम मौर्य, वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन राजेश मिश्र, अरविंद मिश्रा, मलेरिया निरीक्षक मो. आतिफ, सुमित, फाइलेरिया निरीक्षक हिमालय, कार्यालय सहायक ब्रह्मपाल, फील्ड वर्कर साजन, मुकेश, राम मिलन एवं राम बहादुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन सरकार की प्राथमिक स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है। अतः जनजागरूकता के साथ-साथ सर्वेक्षण और दवा वितरण में पूरी सतर्कता बरतनी आवश्यक है ताकि जिले को शीघ्र फाइलेरिया-मुक्त बनाया जा सके।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *