Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: गंगा नदी में 2.35 लाख मत्स्य बीज का संचय, डलमऊ में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम संपन्न

दिनांक: Wednesday, 29 October 2025 | समय: 10:08 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत गंगा नदी में मत्स्य संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रानी शिवाला घाट, डलमऊ में भव्य रिवर रैंचिंग कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गंगा नदी में 2.35 लाख मत्स्य बीज का संचय (रिलीज) किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मत्स्य पालन व्यवसाय को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ जल संसाधनों के संरक्षण की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाएँ मत्स्य पालकों के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही हैं, इसलिए सभी पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेना चाहिए।

मुख्य अतिथि ने मत्स्य संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महीन जाल (Fine Net) के प्रयोग से छोटी मछलियाँ नष्ट हो जाती हैं, जिससे मत्स्य संसाधनों की हानि होती है। अतः सभी मत्स्य पालक पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने हेतु इस प्रकार के जालों का उपयोग न करें।

कार्यक्रम में नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी इरफान उल्लाह खान, सीनियर फिशरीज इंस्पेक्टर शशांक नमन, फिशरीज इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाल, अनीश हैदर सहित जनपद के सैकड़ों मत्स्य पालक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी में मत्स्य संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन, तथा मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीकी विधियों से अवगत कराना रहा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *