Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के बिजनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: Thursday, 30 October 2025 | समय: 09:18 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में कुछ दिन पूर्व पीड़िता (उम्र लगभग 15 वर्ष) के परिजनों द्वारा थाना बिजनौर में तहरीर दी गई थी कि वह घर से यह कहकर निकली थी कि “वह त्रिपाठी मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रही है”, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस टीम की सक्रियता से गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि आरोपी सुहैल खान पुत्र आफाक खान, निवासी बिजनौर बाजार (लुकमान के मकान में किरायेदार), थाना बिजनौर, लखनऊ, उम्र लगभग 19 वर्ष, ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 87/64 बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पाक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। थाना बिजनौर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी सुहैल खान को बुधवार को ईदगाह मैदान, कस्बा बिजनौर, लखनऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *