Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मारवाड़ी महिला समिति का सराहनीय कदम, 25 टीबी मरीजों को वितरित की गई पौष्टिक पोटली

दिनांक: Thursday, 30 October 2025 | समय: 09:08 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोजनीनगर, लखनऊ में गुरुवार को 25 टीबी मरीजों को पौष्टिक पोटली का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. मोनिका अग्रवाल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एस.पी.एम. विभाग, के.जी.एम.यू. लखनऊ रहीं, जिन्होंने अपने कर-कमलों से मरीजों को पौष्टिक पोटलियां प्रदान कीं।

समाजसेवा का पुनीत प्रयास

टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार प्रदान कर उनके स्वास्थ्य सुधार में योगदान देने का यह प्रयास समिति द्वारा निश्‍चय मित्र के रूप में किया गया। समिति की ओर से बताया गया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि टीबी मुक्त भारत अभियान को गति दी जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी

कार्यक्रम में समिति की प्रांतीय अध्यक्ष रेखा लाठ, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी, राष्ट्रीय सचिव निशा मोदी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मधुलाट, प्रांतीय उपाध्यक्ष शालिनी सिंघल, प्रांतीय सचिव अनुराधा बंसल, शाखा अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, शाखा उपाध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल, शाखा सचिव सुशीला अग्रवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना तोंदी उपस्थित रहीं। इन सभी ने टीबी रोगियों को पौष्टिक पोटलियां प्रदान करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

चिकित्सा अधिकारियों ने जताया आभार

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार गुप्ता एवं अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोजनीनगर, डॉ. बंदन सिंह ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. वसीम शाह, नीरज यादव, राम जानकी पाल, मनीष यादव, जयप्रकाश यादव, ज्ञानप्रकाश पांडेय, संध्या, स्मिता, राजेश, दिलीप, अमित, दीपू, शिवम, पूनम, तथा डॉट्स सेंटर के रत्नेश कुमार यादव (एस.टी.एस.), विनय कुमार सिंह (टीबीएचवी) और महावीर प्रसाद (एलटी) सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *