Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में नशीली दवाओं व अवैध शराब की रोकथाम को लेकर एनकार्ड बैठक सम्पन्न, डीएम-एसपी ने दी सख्त कार्रवाई के निर्देश

दिनांक: Thursday, 30 October 2025 | समय: 09:48 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एनकार्ड (NCORD) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं, अवैध शराब निर्माण तथा अवैध अफीम खेती की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाइयों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

अवैध अफीम खेती पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कहीं भी अवैध अफीम की खेती पाई जाए, वहां तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त मेडिकल स्टोरों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

नशा मुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश

डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं में जागरूकता फैलाना जरूरी है, ताकि समाज में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को समन्वय बनाकर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।

अवैध शराब निर्माण पर सख्ती जारी रहेगी

बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण पर लगातार प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जाए और ऐसे तत्वों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाए।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, एसीएमओ डॉ. अरविंद, डीआईओएस संजीव सिंह, बीएसए राहुल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *