Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

डलमऊ महोत्सव 2025 का शुभारंभ: डीएम-एसपी ने गंगा आरती संग किया उद्घाटन, खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

दिनांक: Tuesday, 04 November 2025 | समय: 10:54 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। पवित्र कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक डलमऊ कार्तिक मेला एवं डलमऊ महोत्सव 2025 का शुभारंभ मंगलवार की सायं गंगा आरती के साथ हुआ। कस्बे के वीआईपी घाट पर आयोजित इस भव्य आयोजन में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

बनारस से विशेष रूप से आई आरती मंडली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा आरती सम्पन्न कराई। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना कर मेले और महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। गंगा तट पर आरती के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया।

खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में स्वदेशी उत्पादों की झलक

डलमऊ महोत्सव के तहत जूनियर हाई स्कूल मैदान, मियां टोला में आयोजित सात दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किया। उन्होंने कहा कि “ऐसे सार्थक आयोजन न केवल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को रोजगार एवं विपणन के अवसर प्रदान करते हैं।”

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें।

प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों और जिलों से आए कारीगरों द्वारा निर्मित खादी, ऊनी, रेशमी वस्त्र, हर्बल उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, हस्तशिल्प, जैविक खाद्य पदार्थ, मसाले, अचार, मुरब्बे, कालीन और हैंडीक्राफ्ट आइटम प्रदर्शित किए गए हैं, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग एवं स्थानीय कलाकारों ने भारतीय परंपरा और लोकसंस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगीत और नृत्य की इन प्रस्तुतियों ने महोत्सव के माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर सीडीओ अंजुलता, एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, एएसपी संजीव सिन्हा, सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी, सीएमओ नवीन चंद्रा, पीडी सतीश प्रसाद मिश्रा, एसडीएम सत्येंद्र सिंह, बीडीओ अशोक कुमार सचान, प्रभारी डीएफओ मयंक अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, तहसीलदार मंजरी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सिकन्द्रादित्य, ब्लॉक प्रमुख डलमऊ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *