Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों को सिखाए ट्रैफिक नियम

दिनांक: Sunday, 09 November 2025 | समय: 01:51 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर एसीपी ट्रैफिक राधा रमण सिंह के नेतृत्व में कृष्णानगर क्षेत्र स्थित स्कूटर इंडिया चौराहा और बंथरा के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान टीम ने जीएसआर एम. मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज (स्कूटर इंडिया) और ग्रीन बैरी वर्ल्ड कॉलेज (बंथरा) में छात्र-छात्राओं से संवाद किया और सड़क सुरक्षा के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान टीआई कृष्णानगर रविन्द्र कुमार सिंह, कॉलेज एवं स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भी सहयोग किया।

एसीपी राधा रमण सिंह ने कहा कि “सुरक्षित सफर सभी की जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना हमारी सुरक्षा का पहला कदम है।”

उन्होंने छात्रों को दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता, चारपहिया चालकों के लिए सीट बेल्ट के महत्व, और ट्रैफिक सिग्नल नियमों के पालन की जानकारी दी।
साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों के लिए QR कोड पहचान प्रणाली की जानकारी भी साझा की, जिससे सुरक्षा और निगरानी को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम ने सूचनात्मक पर्चे वितरित किए और छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
स्कूल और कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नई पीढ़ी में सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *