लखनऊ बंथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या का वांछित आरोपी पीयूष दीक्षित गिरफ्तार

[post-views]

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पीयूष दीक्षित पुत्र शिवप्रकाश निवासी ग्राम बंथरा बाजार, थाना बंथरा, लखनऊ (उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

मामला दिनांक 5 अक्टूबर 2025 का है, जब ग्राम बंथरा डाकखाना के पास स्थित दीक्षित हार्डवेयर के मकान में दहेज को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पिता अशोक कुमार तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी निवासी प्लॉट नंबर 662, आदर्श बिहार, थाना चकेरी, न्यू पीएसी लाइन, कानपुर नगर द्वारा तहरीर दी गई थी।

तहरीर के आधार पर थाना बंथरा में मुकदमा संख्या 355/2025, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभियुक्त पीयूष दीक्षित सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में पुलिस ने 8 नवंबर 2025 को अभियुक्त पीयूष दीक्षित को उसके घर ग्राम बंथरा बाजार से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 14 अक्टूबर को कानपुर में सड़क दुर्घटना में उसके पैर में चोट लगी थी और वह इलाज के लिए मान्यवर काशीराम संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर, कानपुर में भर्ती रहा। इलाज के बाद उसे 31 अक्टूबर को डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद वह अपने घर लौट आया था।

थाना बंथरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts