Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सांसद खेल स्पर्धा 2025: बृजमनगंज में ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मैदान में झलकी खेल भावना

दिनांक: Sunday, 09 November 2025 | समय: 06:44 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बृजमनगंज मैदान पर हुआ भव्य आयोजन

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज नगर पंचायत स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को सांसद खेल स्पर्धा 2025 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

स्पर्धा के अंतर्गत दौड़, कबड्डी, खो-खो, लेमन रेस सहित कई पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

प्रतियोगिता के परिणाम:

100 मीटर दौड़ (जूनियर बालिका वर्ग)- नंदिता प्रथम, हर्षिता द्वितीय

100 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका वर्ग)- तनवीन जहां प्रथम, सरिया राजा द्वितीय

200 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग)- रुखसार प्रथम, नंदिता द्वितीय

200 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका वर्ग)- मनतशा प्रथम, रुकैया द्वितीय

लेमन रेस- जुगेश पटेल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

कार्यक्रम का शुभारंभ फरेंदा विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि “पहले खेल प्रतियोगिताएं केवल जिला या तहसील स्तर पर आयोजित होती थीं, लेकिन अब सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर भी बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।”

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री हरिश्चंद्र सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, प्रमुख उदय राज यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, नोहर सिंह, जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, योगेंद्र यादव, आशीष जायसवाल, रवि यादव, सनी यादव, झीनक विश्वकर्मा, प्रद्युम्न सिंह, काजू कनौजिया, राजू जायसवाल, शिक्षक नीतीश दुबे और नागेंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *