महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी पहुंचे आलमाइटी इंटर कॉलेज के छात्र, शैक्षणिक भ्रमण में जाना बौद्ध संस्कृति का इतिहास

[post-views]

बृजमनगंज, महाराजगंज। आलमाइटी इंटर कॉलेज, बंगला चौराहा बृजमनगंज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी (नेपाल) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने न केवल माया देवी मंदिर का दर्शन किया, बल्कि चीन, जापान, म्यांमार, जर्मनी, फ्रांस और श्रीलंका जैसे देशों द्वारा निर्मित बौद्ध मठों और मंदिरों को देखकर बौद्ध संस्कृति एवं इतिहास की गहराई से जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय के प्रबंधक महफूज आलम ने 100 छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि “विद्यालय में नियमित रूप से ऐसे शैक्षिक भ्रमण कराए जाते हैं ताकि बच्चों को किताबों के साथ-साथ वास्तविक अनुभव भी प्राप्त हो सके। इससे छात्रों में इतिहास, संस्कृति और भौगोलिक विविधताओं के प्रति जिज्ञासा एवं समझ विकसित होती है।”

इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्रों में उत्साह देखने लायक था। लुम्बिनी भ्रमण से लौटने पर विद्यार्थियों ने बताया कि इस यात्रा से उन्हें बौद्ध धर्म और भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास के बारे में नई जानकारियां मिलीं।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि आगे भी इस प्रकार के शैक्षणिक टूर जारी रहेंगे ताकि छात्र-छात्राओं में ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता भी बढ़े।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts