Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, सैकड़ों वाहनों की गहन चेकिंग-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 04:16 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। सोमवार शाम दिल्ली में हुए भीषण धमाके के बाद मंगलवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान एयरपोर्ट आने-जाने वाले सैकड़ों वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस की टीमें हर प्रवेश और निकास द्वार पर तैनात रहीं। हालांकि जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के मिलने की सूचना नहीं मिली।

एयरपोर्ट चौकी प्रभारी निशु चौधरी ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना के बाद लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट क्षेत्र में आने-जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। मंगलवार सुबह से ही जांच अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस बल 24 घंटे अलर्ट पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी राजीव कृष्ण के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक कर प्रदेश के सभी संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

लखनऊ में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बम निरोधक दस्ते (BDS), डॉग स्क्वॉड और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा और थाना प्रभारी सरोजनीनगर के नेतृत्व में एयरपोर्ट क्षेत्र में वाहनों की जांच का अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा कर्मियों ने हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की तलाशी ली।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत यूपी-112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें ताकि जांच प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *