Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी, स्वास्थ्य विभाग ने दिया फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 10:52 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य फाइलेरिया रोग की रोकथाम, पहचान और उपचार के प्रति जनमानस को जागरूक करना था।

एएनएम सेंटर में संगोष्ठी और प्रश्नोत्तर सत्र

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर स्थित एएनएम सेंटर में आयोजित संगोष्ठी में सीनियर मलेरिया निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र, मलेरिया निरीक्षक चंदन, सुमित, आतिफ, नीलम मौर्या, वरिष्ठ लैब तकनीशियन राजेश मिश्र एवं लैब टेकनीशियन अरविंद मिश्र सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, जांच, उपचार और बचाव पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पोस्टर, पैम्फलेट वितरण, मौखिक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता और जनजागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को इस गंभीर बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए।

फाइलेरिया रोकथाम पर विस्तृत जानकारी

जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है। इसका परजीवी वुचरेरिया बैंक्रॉफ्टी होता है।
इस रोग में हाथ, पैर, स्तन, अंडकोष में सूजन आ जाती है और काइलुरिया (पेशाब में सफेद द्रव) जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
उन्होंने बताया कि रोग के लक्षण आने में 5 से 15 वर्ष तक लग सकते हैं, और एक बार स्थायी सूजन आने के बाद यह लाइलाज हो सकता है।

फाइलेरिया से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सलाह

वर्ष में एक बार डी.ई.सी. और एल्बेंडाजोल की खुराक अवश्य लें। मच्छरों से बचाव करें, घरों में जल जमाव न होने दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरदानी में सोएं। हाथ-पैर या शरीर में सूजन महसूस होने पर तुरंत फाइलेरिया क्लिनिक या सरकारी चिकित्सक से संपर्क करें।

जिले में उपचार और जांच सुविधा

रायबरेली में अब तक 8232 फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों को रुग्णता प्रबंधन और दिव्यांगता रोकथाम के तहत MMDP किट प्रदान की जा चुकी है। साथ ही पुलिस लाइन मटिहा स्थित फाइलेरिया क्लिनिक में प्रत्येक मंगलवार को निःशुल्क रात्रिकालीन जांच शिविर आयोजित किया जाता है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *