Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लेहरा रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक मैजिक वाहन की चपेट में आने से गेट टूटा, घंटों जाम से यात्रियों में अफरा-तफरी

दिनांक: Wednesday, 12 November 2025 | समय: 12:20 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित लेहरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन के गुजरने के दौरान एक इलेक्ट्रिक मैजिक वाहन रेलवे फाटक की चपेट में आ गया, जिससे गेट का पाइप मुड़ गया और फाटक खुल नहीं सका। इस घटना से रेलवे ट्रैक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फाटक बंद करते समय हुआ हादसा

गेटमैन उपेंद्र ने बताया कि जब ट्रेन आने वाली थी, तब वह फाटक बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक मैजिक वाहन चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बंद हो रहे फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान फाटक का ऑटोमैटिक पाइप वाहन पर गिर गया और टेढ़ा हो गया, जिससे फाटक खुल नहीं सका।

मशक्कत के बाद भी नहीं खुल सका गेट

गेटमैन ने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद फाटक को ठीक नहीं किया जा सका। इसके कारण रेलवे लाइन के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी जीआरपी आनंदनगर को दी गई

गेटमैन उपेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल जीआरपी आनंदनगर को दे दी गई है। फिलहाल, रेलवे विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दी गई है और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *