Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बेहटा सीएचसी में 102/108 एम्बुलेंस कर्मियों का प्रशिक्षण जारी, मरीजों तक बेहतर सेवा पहुंचाने पर जोर

दिनांक: Wednesday, 12 November 2025 | समय: 10:54 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर ब्लॉक के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेहटा में 102 व 108 एम्बुलेंस सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कर्मचारियों का प्रशिक्षण जारी है। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से आयोजित इस क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग में तीन जिलों के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर मुदित शुक्ला और आलोक चौहान (क्वालिटी लीडर) ने एम्बुलेंस में मौजूद सभी उपकरणों के उपयोग और उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीजों तक कम से कम समय में पहुँचकर बेहतर सेवा प्रदान करना ही एम्बुलेंस कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

प्रशिक्षण में एम्बुलेंस कर्मियों को ब्लड प्रेशर जांच, ऑक्सीजन लगाने, स्ट्रेचर के सही उपयोग और वाहन की साफ-सफाई व स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर ट्रेनर मुदित शुक्ला और बीरेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने की सलाह दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर शार्तेंदु शुक्ला और ईएमई रत्नेश शुक्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने एम्बुलेंस कर्मियों से रिस्पांस टाइम कम करने और जनमानस को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और आम जनता को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *