Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
मनोरंजन

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी-बेटे बॉबी देओल के साथ पहुंचे घर, घर पर जारी रहेगा इलाज

दिनांक: Thursday, 13 November 2025 | समय: 07:22 AM | लेखक: | श्रेणी: मनोरंजन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत नासाज चल रही थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सेहत में अब सुधार है और उन्हें 12 नवंबर की सुबह 7 बजे डिस्चार्ज किया गया।

धर्मेंद्र एम्बुलेंस से अपने घर लौटे, उनके साथ बेटे बॉबी देओल भी मौजूद थे। बॉबी देओल एम्बुलेंस के पीछे अपनी कार में सवार थे। अस्पताल के बाहर फैन्स और मीडिया का भारी जमावड़ा देखा गया, जो धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंतित थे। उनके डिस्चार्ज के बाद अस्पताल प्रशासन ने बैरिकेडिंग हटा दी।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं। कुछ यूज़र्स ने उनके निधन की झूठी खबरें भी शेयर कर दी थीं, जिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने नाराज़गी जताते हुए लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की थी।

अस्पताल में भर्ती के दौरान शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा और आमिर खान जैसी बड़ी फिल्मी हस्तियां भी उनसे मिलने पहुंचीं। हालांकि, आईसीयू में भर्ती होने के कारण मुलाकात सीमित रखी गई थी।

डॉक्टरों की निगरानी में अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। परिवार और प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर सोशल मीडिया पर वापसी करेंगे।

संबंधित ख़बरें

मनोरंजन

‘द ब्लाइंड साइड’ फेम क्विंटन आरोन का स्वास्थ्य अपडेट: पूर्व कोस्टार जे हेड ने बताया कि वह ‘बहुत खराब स्थिति में’ हैं

28 January 2026

‘द ब्लाइंड साइड के जे हेड ने अभी-अभी कुछ चिंताजनक खबर साझा की है: उनके पूर्व सह-कलाकार क्विंटन आरोन “काफी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *