बृजमनगंज में सड़क हादसा: साइकिल सवार बटोही की मौत, बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल

[post-views]

बृजमनगंज (महराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें साइकिल सवार बटोही पुत्र वंशराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक निवासी लेहड़ा टोला बारगोली बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बटोही कोमल चौराहा से अपने घर लौट रहे थे। तभी UP 56 BB 2506 नंबर की तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा शाम करीब 4:30 बजे बरगोली गांव के सामने हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बटोही गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक और उसके साथ बैठी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना बृजमनगंज पुलिस ने मृतक बटोही का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बाइक चालक की पहचान और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts