बृजमनगंज में नल पर पानी पीने को लेकर दो भाइयों में मारपीट, गर्भवती महिला समेत दो घायल, मुकदमा दर्ज

बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा मटिहनवा टोला दुधारवां में नल पर पानी पीने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में गर्भवती महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश और सुरेश नामक दो भाइयों के बीच नल पर पानी पीने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर सुरेश ने अपने भाई दिनेश की गर्भवती पत्नी ज्ञानमती देवी को पीटना शुरू कर दिया। जब दिनेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी सुरेश ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। बाद में पीड़िता ज्ञानमती देवी ने बृजमनगंज थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सुरेश, निवासी ग्राम सभा मटिहनवा टोला दुधारवां के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts