Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली पुलिस का सख्त यातायात अभियान: 749 चालान, 428 बिना हेलमेट पकड़े गए

दिनांक: Saturday, 15 November 2025 | समय: 01:20 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। यातायात माह 2025 के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में व्यापक स्तर पर यातायात जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में और प्रभारी यातायात निरीक्षक की मौजूदगी में विभिन्न प्रमुख चौराहों त्रिपुला, रतापुर, सारस तिराहा, सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज, लालगंज तिराहा व बस स्टॉप पर वाहनों की गहन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने 232 वाहनों को चेक किया, जिनमें नियमों का उल्लंघन करने पर 73 वाहनों का चालान किया गया तथा 7 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई में फॉल्टी नंबर प्लेट के 133 मामले, गलत दिशा में चल रहे 28 वाहन, बिना सीट बेल्ट के 46 चालक, दोपहिया पर तीन सवारी के 72 मामले, नो पार्किंग उल्लंघन के 33 वाहन, तथा बिना हेलमेट के 428 चालकों पर कार्रवाई की गई। विभिन्न धाराओं में कुल 749 चालान किए गए।

इसी क्रम में जनजागरूकता अभियान के तहत गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के लगभग 1,600 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क संकेतों तथा विशेष रूप से मूक-बधिर चालकों के प्रतीक चिह्नों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।

रायबरेली पुलिस ने अपील की है कि सभी नागरिक अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें तथा समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग दें।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *