Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में डीएपी–यूरिया का संकट! बाजार में मनमानी कीमतें वसूल रहे दुकानदार, महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर किसान

दिनांक: Sunday, 16 November 2025 | समय: 03:56 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

महाराजगंज। बृजमनगंज विकासखंड क्षेत्र में इन दिनों यूरिया और डीएपी खाद का संकट गहराता जा रहा है। खाद बीज भंडारों पर मनमानी कीमतों की वसूली ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी सीजन में गेहूं की बुवाई शुरू होने के साथ ही किसानों को खाद की जरूरत बढ़ जाती है, लेकिन अधिकतर दुकानों पर उर्वरकों की खुली कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं।

क्षेत्र के किसानों आर्यन जायसवाल, गोविन्द वर्मा, गोभी, आशीष जायसवाल, राजकुमार, अशोक वर्मा, सीताराम राय, भागवत सिंह, रंजीत सिंह, होरिल यादव, प्रकाश राय, अनिल राय, महेंद्र राय, अरुण राय, दिलीप गुप्ता, इनामूल खान, पवन राय, रंजीत राय, सदानन्द राय, गुल्ली सिंह, प्रमोद यादव, सिकंदर यादव ने बताया कि सरकारी दर के बावजूद दुकानदार मनमर्जी से रेट वसूल रहे हैं।

सरकारी दर बनाम बाजार दर

यूरिया की सरकारी कीमत: ₹266 प्रति 45 किलो बोऱी
बाजार में वसूली जा रही कीमत: ₹400–₹600 प्रति बोरी

डीएपी की सरकारी कीमत: ₹1350 प्रति 50 किलो बोरी
बाजार में वसूली जा रही कीमत: ₹1800–₹1950 प्रति बोरी

किसानों का कहना है कि सीमित स्टॉक का बहाना बनाकर खुलेआम लूट मचाई जा रही है। कई किसानों ने बताया कि खाद न मिलने की स्थिति में वे मजबूरी में महंगे दाम पर उर्वरक खरीदने को मजबूर हैं।

दुकानदारों ने होलसेलर पर लगाया आरोप

कुछ दुकानदारों का कहना है कि मुख्य होलसेलर ही उन्हें उर्वरक अधिक दाम पर उपलब्ध कराते हैं, जिसके चलते वे भी सरकारी दर पर खाद नहीं बेच पा रहे हैं।

जिला कृषि अधिकारी ने दिए कार्रवाई के संकेत

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें अधिक दाम पर उर्वरक बिक्री की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि जांच कर संबंधित दुकानदारों को चिन्हित किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

किसानों ने शासन से उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *