Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
अम्बेडकरनगर

बाल दिवस पर चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, गोरखपुर चिड़ियाघर से रेल म्यूजियम तक रोमांचक यात्रा

दिनांक: Sunday, 16 November 2025 | समय: 03:45 PM | लेखक: | श्रेणी: अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर

गोरखपुर/अम्बेडकरनगर। बाल दिवस के मौके पर चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल भैया फरेंदा, अम्बेडकर नगर डड़वार व फुलमनहा के छात्रों ने शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में हिस्सा लिया। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ शहीद अशफाक उल्ला खाँ चिड़ियाघर, कुसुमी जंगल और गोरखपुर रेल म्यूजियम का भ्रमण किया। यह यात्रा विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को बाल दिवस पर विशेष उपहार के रूप में आयोजित की गई थी।

चिड़ियाघर में दिखा बच्चों का उत्साह

भ्रमण की शुरुआत शहीद अशफाक उल्ला खाँ चिड़ियाघर से हुई। छात्रों ने बाघ, शेर, हिरण, तेंदुआ, भालू, मगरमच्छ और रंग-बिरंगे पक्षियों सहित कई दुर्लभ वन्यजीवों को करीब से देखा। शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न प्रजातियों व वन्यजीव संरक्षण के बारे में रोचक जानकारियां दीं।

कुसुमी जंगल में प्रकृति से साक्षात्कार

इसके बाद छात्र कुसुमी जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रकृति के बीच समय बिताया। यहां शिक्षकों ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का महत्व समझाया।

रेल म्यूजियम में इतिहास से रोबरू

भ्रमण का अंतिम पड़ाव रहा गोरखपुर रेल म्यूजियम। बच्चों ने पुराने स्टीम इंजन, ऐतिहासिक मॉडल, दुर्लभ उपकरण और भारतीय रेलवे के विकास से जुड़े प्रदर्शनों को देखा। कई छात्रों ने पहली बार इतने पुराने इंजन देखे, जिसे लेकर वे बेहद उत्साहित नजर आए।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

पूरे भ्रमण के दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक–शिक्षिकाओं ने बच्चों को सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से समूहों में बांटकर मार्गदर्शन किया। इस शैक्षणिक यात्रा में चंद्रा स्कूल भैया फरेंदा के प्रधानाचार्य श्रवण श्रीवास्तव, अनुराग चौधरी, प्रतीक सहानी,
अम्बेडकर नगर डड़वार के प्रधानाचार्य विवेक पाण्डेय, दुर्गेश उपाध्याय, सुनिल यादव और फुलमनहा स्कूल के प्रधानाचार्य रवी प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य बेचन यादव, वरिष्ठ शिक्षक जनार्दन भारद्वाज, शैलेष पांडेय, शिक्षिका विजय लक्ष्मी, शिवानी शर्मा, रुफिया खातून, ममता गुप्ता, जूली गौड़,
तथा अनुचर भरथरी व दाई अनीता सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

बच्चों के लिए यादगार बना बाल दिवस

यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार साबित हुआ। पूरे दिन छात्रों में सीखने का उत्साह, जिज्ञासा और ऊर्जा देखने को मिली।

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *