Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, बिजनौर पुलिस ने पीड़िता को किया सुरक्षित बरामद

दिनांक: Wednesday, 19 November 2025 | समय: 01:00 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। थाना बिजनौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत सक्रिय होकर नाबालिग की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी।

परिजनों ने नाबालिग के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद थाना बिजनौर पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की। अथक प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और पीड़िता सुरक्षित बरामद कर ली गई।

पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि एक युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। पीड़िता के बयान और चिकित्सीय परीक्षण के बाद मामले में दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएँ बढ़ा दी गईं।

गठित पुलिस टीम ने आरोपी सूरज, निवासी गुलरीपुरवा (लखीमपुर खीरी), को अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

थाना बिजनौर पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई उनकी प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *