Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: सदर विधानसभा में सरदार पटेल जयंती पर भव्य रन फॉर यूनिटी का आयोजन

दिनांक: Thursday, 20 November 2025 | समय: 10:26 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र में भव्य रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सदर विधायक अदिति सिंह के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, विद्यार्थी और महिला मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को व्यापक रूप से फैलाना रहा।

दौड़ की शुरुआत राधा श्याम मंदिर से हुई और कार्यक्रम का समापन हरदासपुर गढ़ी में आयोजित जनसभा के साथ हुआ। जनसभा में मौजूद अतिथियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र-निर्माण एवं एकीकरण में योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रियंका रावत, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं पूर्व सांसद, ने कहा कि सरदार पटेल ने मजबूत और एकजुट भारत की नींव रखी। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दौड़ में शामिल प्रतिभागियों का सम्मान किया गया और सभी को राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। आयोजन के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *