Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि 21वीं किस्त जारी: रायबरेली के 4.13 लाख किसानों के खाते में पहुँचे ₹82.79 करोड़

दिनांक: Thursday, 20 November 2025 | समय: 10:18 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। किसान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी कर देशभर के किसानों को बड़ा लाभ प्रदान किया। इस दौरान रायबरेली जनपद के 4,13,950 किसानों के खाते में कुल ₹82.79 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

तमिलनाडु के कोयंबटूर से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर किसानों की उपस्थिति में कराया गया।

दरियापुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, दरियापुर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कृषि विभाग ने दी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने पीएम किसान सम्मान निधि, सोलर फोटोवोल्टिक सिंचाई पंप, कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी किसानों से संवाद कर योजनाओं के लाभ और पात्रता के बारे में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने अपनी समस्याएँ अधिकारियों के सामने रखीं, जिनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही दिए गए।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के अध्यक्ष डॉ. के.के. सिंह, डॉ. आर. कनौजिया, डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. दीपक मिश्रा (कृषि वैज्ञानिक), अखिलेश पांडे (जिला कृषि अधिकारी), जगदीश प्रसाद यादव (भूमि संरक्षण अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *