Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

महराजगंज पुलिस की नई पहल: अपराध पर अंकुश के लिए एसपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 7839862432

दिनांक: Thursday, 20 November 2025 | समय: 01:50 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने एक नई पहल की घोषणा की है। एसपी ने अपराध एवं अवैध गतिविधियों की गोपनीय जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839862432 जारी किया है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक बिना किसी भय के सूचना साझा कर सकता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और किसी भी स्तर पर उजागर नहीं की जाएगी। प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

नेपाल और बिहार की सीमा से सटे महराजगंज जिले में कई बार अवैध गतिविधियों की जानकारी समय से पुलिस तक नहीं पहुँच पाती, जिससे अपराधी मौके का फायदा उठा लेते हैं। कई लोग अपनी पहचान उजागर होने के डर से जानकारी देने से कतराते हैं। इसी स्थिति को देखते हुए यह गोपनीय हेल्पलाइन शुरू की गई है, ताकि जनता सुरक्षित रहते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग दे सके।

पुलिस कार्यालय मीडिया सेल के अनुसार अवैध असलहा, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री, किसी भी प्रकार की तस्करी, पुलिस द्वारा अवैध वसूली तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना इस नंबर पर तुरंत दी जा सकती है।

एसपी सोमेन्द्र मीना ने जिलेवासियों से अपील की है कि असामाजिक तत्वों और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस को जानकारी देकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि “आपकी पहचान सुरक्षित है, सूचना सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई तय है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *